मदद

सहायता केंद्र

कुछ ही मिनटों में Quietbeat सेट करें, अपने सुरक्षा कवच को दुरुस्त रखें, और अगर किसी ने आपसे अपना संपर्क बनने को कहा है, तो अपने सवालों के जवाब पाएँ।

Quietbeat कोई आपातकालीन सेवा नहीं है। अगर अभी किसी के ख़तरे में होने की आशंका है, तो अपने स्थानीय आपातकालीन नंबर पर फ़ोन करें।

झटपट शुरुआत

सेटअप में करीब तीन मिनट लगते हैं।

  1. Quietbeat इंस्टॉल करें और चुनें कि यह किसके लिए है: आपके लिए, या किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जिसकी आपको फ़िक्र है।
  2. अपना पहला संपर्क जोड़ें और अपने फ़ोन से टेक्स्ट संदेश, WhatsApp या ईमेल के ज़रिए न्योता भेजें। वे लिंक खोलकर न्योता स्वीकार करते हैं।
  3. अपनी जाँच अवधि और आराम के घंटे चुनें। शुरुआत के लिए 24 घंटे की अवधि अच्छी रहती है।
  4. अनुमतियाँ दें, जिन्हें Quietbeat स्क्रीन पर समझाता है: पहले नोटिफ़िकेशन, फिर स्वास्थ्य और मोशन। लोकेशन वैकल्पिक है।
  5. एक टेस्ट अलर्ट भेजें, ताकि आपके संपर्क को पता रहे कि असली अलर्ट कैसा दिखता है।

बस इतना ही। बीच-बीच में Quietbeat खोलकर सुरक्षा कवच की सेहत देख लें। इसमें दिखता है कि कौन-से संकेत आ रहे हैं, और अगर कोई संकेत रुक जाए, तो आपको पता चल जाता है।

iPhone: Quietbeat को आपके दिन पर ध्यान देने में मदद करें

iPhone बैकग्राउंड में ऐप्स के काम को सीमित रखता है। इन सेटिंग्स से Quietbeat भरोसेमंद तरीक़े से आपके दिन पर ध्यान दे पाता है।

नोटिफ़िकेशन

सेटिंग्ज़ › सूचनाएँ › Quietbeat खोलें। सूचनाओं को अनुमति दें और समय-संवेदनशील सूचनाएँ चालू करें, ताकि “क्या आप ठीक हैं?” वाली जाँच फ़ोकस चालू होने पर भी आप तक पहुँच सके।

स्वास्थ्य

सेटिंग्ज़ › गोपनीयता और सुरक्षा › स्वास्थ्य › Quietbeat खोलें और कदम और हृदय गति चालू करें। Quietbeat सिर्फ़ आख़िरी सैंपल का समय पढ़ता है, उसकी वैल्यू कभी नहीं।

मोशन और फ़िटनेस

सेटिंग्ज़ › गोपनीयता और सुरक्षा › मोशन और फ़िटनेस खोलें। फ़िटनेस ट्रैकिंग और Quietbeat चालू करें।

बैकग्राउंड ऐप रिफ़्रेश

सेटिंग्ज़ › सामान्य › बैकग्राउंड ऐप रिफ़्रेश खोलें। पक्का करें कि यह चालू है, और Quietbeat के लिए भी चालू है।

लो पावर मोड

लो पावर मोड बैकग्राउंड गतिविधि को रोक देता है, इसलिए Quietbeat को कम संकेत दिख सकते हैं। कुछ समय के लिए यह ठीक है, और “सुरक्षा कवच की सेहत” में आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी। जब हो सके, इसे बंद कर दें।

Quietbeat को बैकग्राउंड में रहने दें

कृपया ऐप स्विचर में Quietbeat को स्वाइप करके बंद न करें: इस तरह बंद किए गए ऐप्स को iPhone तब तक बैकग्राउंड अपडेट नहीं देता, जब तक उन्हें फिर से खोला न जाए। बीच-बीच में Quietbeat खोलना भी मददगार है, क्योंकि जो ऐप्स कभी खोले नहीं जाते, उन्हें iPhone कम बैकग्राउंड अपडेट देता है।

वैकल्पिक: शॉर्टकट्स ऑटोमेशन

आपकी गतिविधि के और संकेतों के लिए, Quietbeat शॉर्टकट्स ऐप में दो ऑटोमेशन जोड़ने में आपकी मदद कर सकता है: एक चार्जर जुड़ने पर, और एक अलार्म बंद करने पर। ये चुपचाप चलते हैं और Quietbeat को सिर्फ़ समय बताते हैं।

Apple Watch

अपनी घड़ी हमेशा की तरह पहनें और उसे पेयर रखें। अपने iPhone के Watch ऐप में देखें कि गोपनीयता › हृदय गति चालू है।

iOS के अलग-अलग वर्ज़न में मेन्यू के नाम बदल सकते हैं। iOS और Quietbeat को अपडेट रखना मददगार है।

Android: Quietbeat को चालू रखें

Android फ़ोन बैटरी बचाने के लिए बैकग्राउंड में ऐप्स को रोक देते हैं। कुछ सेटिंग्स से Quietbeat काम करता रहता है। मेन्यू के नाम फ़ोन कंपनी और Android वर्ज़न के हिसाब से अलग हो सकते हैं।

नोटिफ़िकेशन

सेटिंग › ऐप्लिकेशन › Quietbeat › सूचनाएं खोलें और नोटिफ़िकेशन की अनुमति दें।

बैटरी

सेटिंग › ऐप्लिकेशन › Quietbeat › बैटरी खोलें और बिना पाबंदी के चुनें। कुछ फ़ोन में इसे बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन बंद करना कहा जाता है। कुछ फ़ोन कंपनियाँ बैटरी बचाने के अपने अतिरिक्त फ़ीचर भी जोड़ती हैं; dontkillmyapp.com पर हर ब्रैंड के लिए गाइड मौजूद है।

इस्तेमाल का ऐक्सेस

सेटिंग › ऐप्लिकेशन › ऐप्लिकेशन के लिए खास ऐक्सेस › इस्तेमाल का ऐक्सेस › Quietbeat खोलें और अनुमति दें। इससे Quietbeat देख पाता है कि आपने आख़िरी बार फ़ोन कब अनलॉक किया। आपने कौन-से ऐप्स इस्तेमाल किए, यह जानकारी इकट्ठा नहीं की जाती।

अलार्म और रिमाइंडर

सेटिंग › ऐप्लिकेशन › ऐप्लिकेशन के लिए खास ऐक्सेस › अलार्म और रिमाइंडर › Quietbeat खोलें और अनुमति दें, ताकि “क्या आप ठीक हैं?” रिमाइंडर इंटरनेट के बिना भी समय पर दिखे।

शारीरिक गतिविधि

शारीरिक गतिविधि की अनुमति दें, ताकि Quietbeat आपके कदमों पर ध्यान दे सके।

“ज़बरदस्ती रोकें” से बचें

ज़बरदस्ती रोकें से Quietbeat पूरी तरह रुक जाता है। अगर आपने इसका इस्तेमाल किया है, तो बस Quietbeat फिर से खोल लें।

मुझे Quietbeat का संदेश मिला है। अब क्या करूँ?

साथ देने के लिए धन्यवाद। क्या करना है, यह हम एक-एक करके बताते हैं।

  1. संदेश में दिया लिंक खोलें। आपको दिखेगा कि Quietbeat ने क्या देखा: उनकी आख़िरी गतिविधि कब हुई, उनकी बैटरी कितनी थी, और उन्होंने कौन-से नोट्स साझा करना चुना।
  2. “हालचाल मेरे ज़िम्मे” पर टैप करें, ताकि बाकी संपर्कों को पता रहे कि किसी ने ज़िम्मा ले लिया है।
  3. उनसे संपर्क करने की कोशिश करें। फ़ोन करें या संदेश भेजें। अगर उन्होंने किसी पड़ोसी या चाबी रखने वाले किसी व्यक्ति का नाम दिया है, तो उनसे भी संपर्क करें।
  4. अगर वे ठीक हैं, तो वह बटन टैप करें जिस पर लिखा है कि वे ठीक हैं। सबको राहत की ख़बर मिल जाती है।
  5. अगर उनसे संपर्क न हो पाए और आपको चिंता हो, तो स्थानीय आपातकालीन नंबर पर फ़ोन करें, फिर “मैंने आपातकालीन सेवाओं को फ़ोन किया” पर टैप करें, ताकि बाकी लोगों को पता रहे।

इसकी कोई आसान-सी वजह भी हो सकती है, जैसे बैटरी ख़त्म हो जाना या फ़ोन घर पर छूट जाना। पेज पर दिखने वाला बैटरी लेवल अंदाज़ा लगाने में आपकी मदद करता है।

मुझे यह संदेश क्यों मिला?

आपके किसी जानने वाले ने आपसे अपना सुरक्षा संपर्क बनने को कहा था, और आपने हाँ कहा। Quietbeat आपसे तभी संपर्क करेगा, जब शायद उन्हें किसी के हालचाल पूछने की ज़रूरत हो, या जब वे कोई टेस्ट भेजें।

कैसे पता चले कि यह सच में Quietbeat की ओर से है?

हमारे ईमेल alerts@gorich.systems से आते हैं, और हमारे लिंक quietbeat.gorich.systems पर खुलते हैं। हम आपसे कभी पैसे, पासवर्ड या कोड नहीं माँगेंगे।

मुझे अब ये संदेश नहीं चाहिए

इन्हें बंद करने के लिए किसी भी संदेश के नीचे दिया लिंक इस्तेमाल करें, या टेक्स्ट संदेश के जवाब में STOP भेजें। हम उन्हें बता देंगे, ताकि वे किसी और से कह सकें।

पॉज़, यात्रा और आराम के घंटे

  • पॉज़: सफ़र पर निकलना है, अस्पताल में हैं, या बस थोड़ा ब्रेक चाहिए? Quietbeat को 30 दिनों तक पॉज़ करें। पॉज़ के दौरान कोई जाँच शुरू नहीं होती, और पॉज़ ख़त्म होने पर नई जाँच अवधि शुरू होती है।
  • यात्रा मोड (Plus): हाइकिंग या अकेले यात्रा के लिए “अगर मैं … तक न लौटूँ” सेट करें। अगर तब तक आपने मेरी वापसी हो गई पर टैप नहीं किया, तो Quietbeat तुरंत जाँच शुरू कर देता है।
  • आराम के घंटे: आपके आराम के घंटों में कोई जाँच शुरू नहीं होती। जाँच आराम के घंटे ख़त्म होने तक इंतज़ार करती है।
  • टेस्ट अलर्ट: अपने संपर्कों को साफ़ तौर पर “टेस्ट” लिखा संदेश भेजें, दिन में ज़्यादा से ज़्यादा 3 बार।

अपना खाता हटाएँ

ऐप में सेटिंग्स › खाता › खाता हटाएँ खोलें। आपका खाता और उसका सारा डेटा हमारे सिस्टम से तुरंत हटा दिया जाता है, और हमारे बैकअप से 30 दिनों के अंदर।

खाता हटाने से सब्सक्रिप्शन रद्द नहीं होता। पहले उसे रद्द करें: iPhone पर सेटिंग्ज़ › आपका नाम › सब्सक्रिप्शन में, और Android पर Google Play › प्रोफ़ाइल › पेमेंट और सदस्यताएं › सदस्यताएं में।

ऐप इस्तेमाल करना मुमकिन न हो, तो info@gorich.ae पर ईमेल करें, हम मदद करेंगे। हम आपसे ऐप से या आपके खाते वाले ईमेल पते से अनुरोध की पुष्टि करने को कह सकते हैं।

अब भी मदद चाहिए?

हमें info@gorich.ae पर ईमेल करें। हमारी कोशिश रहती है कि 2 कामकाजी दिनों के अंदर जवाब दें।

कृपया आपात स्थिति में ईमेल का इस्तेमाल न करें। हमारी गोपनीयता नीति और इस्तेमाल की शर्तें भी देखें।

सपोर्ट को ईमेल करें